Sahibganj News: घर के बाहर लगे तीन सीसीटीवी कैमरे को असमाजिक तत्वों ने तोड़ा,घटना कैमरे में कैद
साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी गलेक्शी मैदान के पास राधेश्याम मिश्रा के घर के बाहर लगे तीन सीसीटीवी कैमरे तोड़े जाने की खबर है। घटना मंगलवार देर रात की है। राधेश्याम मिश्रा ने बताया कि तीन अज्ञात बाइक सवारों ने पहले रात में दो-तीन बार घर के आसपास रेकी की। उसके बाद उन्हीं में से एक युवक मुंह पर गमछा बांधकर घर के बाहर पहुंचा और डंडे से सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया गया कि युवक तीनों कैमरा अपने साथ ले गया। हालांकि पूरी घटना घर में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर मिर्जाचौकी थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस मामले की छानबीन कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.