Sahibganj News: गौरीपुर गांव में बिजली ट्रांसफरमर जला, ग्रामीण अंधेरे में
साहिबगंज, अगस्त 5 -- Sahibganj News: प्रखंड के गौरीपुर स्कूल टोला में लगा 100 केवीए का बिजली ट्रांसफरमर जल जाने से सैकड़ों लोगों के घरों में अंधेरा छा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि विगत दो दिनों से गौरीपुर में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली नहीं रहने से गौरीपुर स्कूल में लगा मोटर नहीं चलने से छात्र-छात्राओं को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है। ग्रामीणों ने बीचपुरा पंचायत की मुखिया किरण कुमारी को इसकी सूचना दी है। मुखिया ने बताया कि बिजली ट्रांसफरमर जलने की सूचना विद्युत बोर्ड को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.