साहिबगंज, नवम्बर 20 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के मंगलहाट नयाबस्ती में बीते गुरुवार की रात आपसी विवाद में चली गोली से 16 साल की किशोरी के गंभीर रूप से घायल हो जाने के मामले में राजमहल थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि केस किशोरी के पिता केदारनाथ मंडल ने दर्ज कराया है । उन्होंने पुलिस को बताया है कि पास के ही गांव की ही एक नाबालिक लड़की उनके घर पहुंच गयी थी। उसने उनके बेटे से शादी करने की इच्छा जताई । केदार मंडल के मुताबिक नाबालिग देखकर तुरंत अपनी पत्नी के साथ गुरुवार की शाम करीब छह बजे उसके पिता के घर पहुंचा दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि इसके बाद कुछ लोग उनके घर पहुंच गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे । इसी दौरान एक व्यक्ति ने कथित रूप से देसी पिस्तौल से उनपर गोली चला दी ।...