Sahibganj News: गोलीकांड में अबतक दर्ज नहीं हो सका है केस
साहिबगंज, जुलाई 19 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सकरीगली के युवक नीतीश यादव को पैर मे गोली लगने के मामले में अबतक जिरवाबाड़ी थाना में केस दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल युवक को सदर अस्पताल से तुरंत रेफर कर देने से परिजन भागलपुर लेकर चला गया है। पुलिस को पता चला है कि वहां से बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने की तैयारी है। युवक के स्वस्थ होकर यहां लौटने पर ही अब केस दर्ज संभव हो सकेगा। घायल युवक के मुताबिक बीते गुरुवार रात साहिबगंज-सकरीगली एनएच पर मदनसाही के सतपुलवा जैसे पास दो युवक ने उसे रोककर गोली मार दी थी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: युवक पर गोली चलाने के मामले में जांच तेज गोली उसके दाएं पैर में लगी है। इधर,पुलिस हरेक एंगल पर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.