साहिबगंज, जुलाई 29 -- Sahibganj News: मंडरो।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मिर्जाचौकी हाट परिसर स्थित धर्मशाला में गायत्री परिवार के तत्वावधान में पांच कुण्डीय हवन यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं।आयोजन में गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक सुप्रिया वर्णवाल की सक्रिय भूमिका रही।इस अवसर पर जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चन्द्रायण साधना,मास परायण साधना एवं 40 दिवसीय अनुष्ठान का सामूहिक संकल्प लिया गया।साथ ही विद्या संस्कार एवं दीक्षा संस्कार भी संपन्न कराया गया।वक्ताओं ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं ...