साहिबगंज, सितम्बर 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। कुल्हाड़ी से शुक्रवार की शाम को प्रहार कर गुया पहाड़िया (39) की हत्या के बाद बोरियो थाना क्षेत्र के गोंडे पहाड़ में मातम पसरा है। शव गांव के ही एक घर के बरामद से बरामद किया गया था। मृतक की पत्नी चांदी पहाड़िन ने बताया कि उसके पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : केले के खेत से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंकाआरोपी का खुलासा उन्होंने बताया कि गांव के ही कतरू उर्फ चकरो पहाड़िया ने शुक्रवार की शाम को उसके पति को घर से बुलाकर ले गया था। करीब एक घंटा बाद ही उसके पति का शव एक घर के बरमदे से मिला। महिला का आरोप है कि कतरू उर्फ चकरो पहाड़िया ने ही उसे घर से ले जाकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि किस वजह से घर से बुलाकर हत्या की गई,यह अभी साफ नहीं है। मृतक घर में क...