साहिबगंज, अगस्त 25 -- Sahibganj News: राजमहल। थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में राजमहल, राधा नगर, तीन पहाड़,तालझारी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से गुम हुए एक आईफोन सहित कूल 46 एंड्राइड मोबाइल फोन को मोबाइल धारकों के बीच वितरण किया गया। पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस कप्तान अमित सिंह के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र से गुम हुए मोबाइल को तकनीकी शाखा के सहयोग से बरामद हुए मोबाइल को वितरण किया गया जिसमें राजमहल थाना,14, तालझारी,13, तीन पहाड़,7, राधा नगर,12 बरामद मोबाइल को मोबाइल धारकों के बीच वितरण किया गया। मौके पर राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी,तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे, तीन पहाड़ थाना प्रभारी गौतम भगत, राधा नगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज,एस आई अनिल कुमार, आदि अन्य पुलिस अधिक...