साहिबगंज, जुलाई 17 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि । गुमानी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे अंडरपास (बोर्ड संख्या 262) में सालों से हो रहे जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में अब गुस्सा देखा जा रहा है। एआईएमआईएम के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली उर्फ मिट्ठु के नेतृत्व में गुरुवार को ग्रामीणों ने रामपुरहाट (हावड़ा मंडल) के अनुभाग अभियंता (कार्य) के नाम गुमानी स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपकर अंडरपास की जलनिकासी व्यवस्था में सुधार तथा स्थायी समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि हल्की बारिश होते ही अंडरपास में पानी भर जाता है, जबकि बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित होता है । राहगीरों के साथ कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पेज 4-3ग्रामीणों...