Sahibganj News: गायत्री शक्तिपीठ में अनंत चतुर्दशी पर पूजन
साहिबगंज, सितम्बर 25 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर की चौधरी कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शुक्रवार को पारंपरिक तरीके से अनंत चतुर्दशी व्रत व कथा आयोजित किया गया। मौके पर काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कथा का शुभारंभ शक्तिपीठ के व्यवस्थापक हरिहर प्रसाद ने भगवान श्रीकृष्ण के आवाहन पूजन के साथ किया। उपस्थित श्रद्धालुओं से संकल्प कराया गया। कथा के अन्त में क्षीर समुद्र का सामूहिक मंथन के बाद प्रसाद आदि वितरण किया गया। इससे पहले चौदह गांठों से बना अनन्त डोर सभी के बांह में पहनाया गया। गायत्री परिवार ट्रस्ट के देवालय प्रबंधन समिति के संचालन प्रभारी सरिता पोद्दार ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा भादो पूर्णिमा को माता भगवती देवी शर्मा की पुण्यतिथि मनाई जाती है। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार को तीन कुंडीय हवन यज्ञ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.