साहिबगंज, अगस्त 25 -- Sahibganj News: साहिबगं। शहर के चौधरी कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सावन के मौके पर बुधवार को महा रुद्राभिषेक होगा। इसे लेकर 12 शिवलिंग स्थापित कर गंगाजल से अभिषेक कराया जायेगा। शक्तिपीठ की व्यवस्थापक हरिहर प्रसाद मंडल ने बताया कि महिला मंडल ने रुद्राभिषेक की संपूर्ण तैयारी की है। इसे लेकर ही मंगलवार को बैठक की गई थी। बैठक में व्यवस्थापक हरिहर प्रसाद मंडल, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी संजीत कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव, जिला समन्वयक शिव शंकर निराला, पुरोहित राजेंद्र प्रसाद, सरिता पोद्दार, करुणामई भारती आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...