साहिबगंज, जुलाई 30 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलहाट,ढे़रगामा गांव में गुरुवार को गलती से एक 17 वर्षीय युवती ने घर पर रखा जहरीली पदार्थ खा लेने से मुर्छित हो गया। परिजनों ने बताया कि दवा समझ कर गलती से खा ली थी। हालांकि परिजनों को तुरंत पता चलते ही आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरभ के द्वारा इलाज किया जा रहा था। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...