Sahibganj News: गर्ल्स हाई स्कूल के छात्राओं में फलदार पौधों का वितरण
साहिबगंज, सितम्बर 18 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा मिशन (कोलकाता) की ओर से फलदार पौधों वितरण कार्यक्रम शुक्रवार को यमुनादास चौधरी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं में किया गया। मौके पर 100 छात्राओं के बीच फलदार आम, कटहल ,नारियल, आवंला के पौधे वितरण किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य मो. यूसुफ ने कहा कि स्कूल की छात्राएं अपने घरों में फलदार पौधरोपण करेंगी। इससे पर्यावरण की सुरक्षा होगी। मौके पर एक पौधा विद्यालय परिसर में लगाया गया । मौके पर सेविानवृत्त शिक्षक चंपक दत्ता ने पर्यावरण के महत्व बताया। अधिवक्ता राजीव कुमार सिन्हा ने छात्राओं से एक वृक्ष मां के नाम पर लगाने का आह्वान किया। मौके पर प्रमोद पांडेय, अशोक सराफ, अनिल सिंह, राजीव चौधरी, निर्भय ओझा सहित कई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.