Sahibganj News: गर्म पानी से झुलसे उमाकांत की इलाज के दौरान मौत, भागलपुर में हुआ अंतिम संस्कार
साहिबगंज, जुलाई 30 -- Sahibganj News: मंडरो।मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के उत्तरी महादेवरण गांव निवासी उमाकांत मिश्रा की इलाज के दौरान बुधवार को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) में मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार उनका शरीर करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुका था, जिसके कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। जानकारी के अनुसार गत गुरुवार को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन पर गर्म पानी फेंक दिया गया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।
परिजनों की जानकारी परिजनों ने बताया कि उमाकांत मिश्रा मानसिक रूप से अस्वस्थ थे, इसलिए वे घटना के संबंध में स्पष्ट रूप से यह नहीं बता सके कि उन पर गर्म पानी किसने फेंका। घटना की सूचना परिजनों ने मिर्जाचौकी थाना पुलिस को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.