साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: बरहेट। बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करने के बाद आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए। चिकित्सा प्रभारी डॉ. पंकज कर्मकार के साथ डॉ. इफत अली और डॉ. अमित कुमार ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। मौके पर सीएचओ लीना तिग्गा, रेणुका टुडू, एमपीडब्ल्यू जोगेश कुमार, केदारनाथ पंडित, पिंकी देवी, सफानी मुर्मू, जावेद आदि थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नावकोठी पीएचसी में 86 गर...