साहिबगंज, अक्टूबर 29 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया गांव में गुरुवार को गरम चाय में गिरने से झुलस कर एक दो वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सफीकुल शेख की दो वर्षीय पुत्री सौम्या खातून घर में खेल रही थी।उसी दौरान बच्ची की मां गर्म चाय बनाकर नीचे रखी थी। तभी बच्ची खेलते खेलते गर्म चाय के ऊपर गिर गई और गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर सादिक अंसारी ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...