Sahibganj News: गरबा के रंग में रंगा मनोरमा भवन, नवसृजन समूह की संध्या में महिलाओं ने बांधा,समां
साहिबगंज, अक्टूबर 11 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। नवरात्र के आगमन के साथ ही शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया है। रविवार को शहर के मनोरमा भवन परिसर में नवसृजन समूह की ओर से गरबा रास संध्या का आयोजन किया गया। कलश स्थापना और नवरात्र की प्रथम पूजा पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने गरबा की थाप पर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक नृत्य, आपसी मेल-जोल व सांस्कृतिक गतिविधियों ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी करुणा कुमारी के साथ एकता राय व सुमन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अमृता ने किया। उन्होंने अपनी प्रभावशाली और उत्साहवर्धक संबोधन से उपस्थित महिलाओं का हौसला बढ़ाया और कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.