Sahibganj News: गणेशोत्सव पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम,एसपी ने लिया जायजा
साहिबगंज, सितम्बर 15 -- Sahibganj News: साहिबगंज/बरहड़वा। गणेशोत्सव पर जिला में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला मुख्यालय समेत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र के गुल्ली भट्टा, दहला, पांच मोड, एलसी रोड, पटेल चौक, बादशाह मोड़ सहित तकरीबन एक दर्जन स्थानों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। दूसरी तरफ जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में करीब 10 स्थानों पर थाना प्रभारी शशि सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मुख्य रूप से अंजुमननगर मोड़, झरना कॉलोनी, स्टेडियम रोड, बड़ा लोहंडा, साक्षरता मोड जिरवाबाड़ी सहित अन्य स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.