साहिबगंज, नवम्बर 2 -- Sahibganj News: राजमहल। गंगा समग्र की प्रांत स्तरीय बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित आरोग्य भवन में हुई। बैठक में मुख्य रूप से गंगा समग्र के अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष , राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर सिन्हा मौजूद थे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने कहा कि झारखंड प्रांत की यह अंतिम बैठक है। संघ के दृष्टिकोण से झारखंड प्रांत को तीन संभागों रांची, हजारीबाग व देवघर में विभक्त किया गया है। प्रत्येक संभागों में 8 जिले रखे गए हैं। बैठक के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने तीनों संभागों के घोषणा करते हुए भूदेव कुमार को देवघर संभाग के लिए चुना गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...