Sahibganj News: गंगा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को होंगे खास इंतजाम
साहिबगंज, अक्टूबर 19 -- Sahibganj News: साहिबगंज। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर परिषद अभी से तैयारी में जुटी है। एनजीटी व अन्य गाइड लाइन का पालन करते हुए जिला मुख्यालय में स्थापित सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। दरअसल, पूजा-त्योहारों के दौरान पूजन सामग्री समेत अन्य अपशिष्ट एवं मिट्टी आदि की बनी प्रतिमा को सीधे गंगा नदी या किसी अन्य नदी-तालाब में विसर्जित करने पर पूर्णतय रोक है। इसे लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानि एनजीटी की ओर से इसे लेकर कुछ साल पहले गाइड लाइन तय किया गया था। नमामि गंगे के तहत गंगा एवं इसकी सहायक नदियों को संरक्षित करने को लेकर चल रही योजना में भी इस संबंध में दिशा निर्देश दिये गये हैं। एनजीटी के निर्देश पर अब देवी देवताओं आदि की प्रतिमा व पूजा पाठ के बाद बचे अपशिष्ट आदि को सीधे नदी के जल में प्रवाहित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.