साहिबगंज, अगस्त 18 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा मिशन कोलकाता की ओर से पौधारोपण के लिए पौधों का वितरण रोजाना किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को रेलवे हाई स्कूल एवं राजस्थान मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच फलदार वृक्ष के पौधा का वितरण किया गया। स्थानीय भरतिया रोड स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा ट्रस्ट परिसर में वितरण कार्यक्रम हुआ। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: स्कूली बच्चों में फलदार वृक्ष का पौधा वितरितपौधारोपण का महत्व इस अवसर पर डॉ रणजीत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया। कहा कि वन महोत्सव केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आ...