Sahibganj News: खान व खनिज संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
साहिबगंज, अगस्त 27 -- Sahibganj News: साहिबगंज। खान व खनिज संशोधन कानून एवं चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को यहां स्टेशन चौक में धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह जिला के प्रभारी डॉ. मुन्नम संजय मौजूद थे। धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों, राज्य के अधिकारों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त की। धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के एक प्रति निधिमंडल ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.