साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- Sahibganj News: उधवा। त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उधवा चौक व आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नवरंग देव कुमार और आशीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान मिठाई, गोलगप्पे तथा अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाली करीब एक दर्जन दुकानों में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की गई। जिन दुकानदारों के पास खाद्य सुरक्षा लाइसेंस नहीं था, उन्हें शीघ्र आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- Hajipur News: मिठाई एवं केक दुकानों सहित खाद्य प्रतिष्ठानों की जिले भर में सघन जांच दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि खाद्य कारो...