Sahibganj News: खस्सी चोरी करने के आरोप में एक पकड़ाया, दो पर केस
साहिबगंज, सितम्बर 8 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मंगलहाट काला पत्थर के उदय मंडल ने अपनी एक खस्सी चोरी करने के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध राजमहल थाना में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस के सामने आरोप लगाया है कि सोमवार की दोपहर 12:00 बजे आरक्यूएस कंपनी के कांटा घर के बगल में उक्त बकरा चर रहा था। तभी थाना क्षेत्र के ताफू टोला,जामनगर के अब्दुल मजीद व अरबाज शेख, एक लाल अपाचे बाइक रोक कर दोनों ने मिलकर खस्सी (बकरी) को बाइक पर बिठाकर भाग रहा था। उसे गांव के कुछ लोगों ने देख लिया और बाइक का पीछा करते हुए घूरना घाट के पास अब्दुल मजीद को खस्सी सहित पकड़ लिया और इसी बीच मौका का फायदा उठाकर अरबाज सेख बाइक लेकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पूछताछ करने पर अब्दुल मजीद ने अपना नाम बताया और अपने साथी अरबाज शेख और बाइक मलिक इब्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.