साहिबगंज, अगस्त 13 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा मिशन कोलकाता की ओर से गंगा नगरी साहिबगंज को हरा भरा करने के लिए पौधरोपण कराया जाएगा। इसके लिए गुरूवार को कोलकाता से लगभग 3000 तीन हजार आम, नारियल, कटहल ,अमरूद,आंवला, त्रिफला सहित विभिन्न फलों का पौधा पहुंचा। जल्द ही गंगा मिशन की ओर से इन फलदार पौधा का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। गंगा मिशन के सदस्य की देख रेख में पौधों को उतार कर सुरक्षित रखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...