साहिबगंज, अक्टूबर 11 -- बाइक चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई Sahibganj News: उधवा। पश्चिम बंगाल के कोलकाता विधाननगर थाना क्षेत्र में पिछले महीने आधा दर्जन बाइक चोरी मामले में वहां की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बंगाल पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर चुराये गये दो बाइक को बरामद किया गया है। बंगाल पुलिस इस मामले में यहां बीते दो दिनों से कैम्प कर रही है। जानकारी के अनुसार विधाननगर थाना क्षेत्र में 25 सितंबर को पांच बुलेट बाइक चोरी हो गई थी। मामले को लेकर वहां के थाने में केस दर्ज होने के बाद विधाननगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद राधानगर थाना क्षेत्र के चोर गिरोह की संलिप्तता पाया। उसके बाद वहां की पुलिस बाइक चोर की तलाश में यहां पहुंची है। बंगाल पुलिस दो दिनों से राधानगर पुलिस के सहयोग से लगाता...