Sahibganj News: कोटालपोखर में युवक का शव बरामद
साहिबगंज, अगस्त 21 -- Sahibganj News: बरहरवा। कोटालपोखर थाना क्षेत्र के कोड़ा टोला आमबगान से पुलिस ने गुरुवार की रात एक 18 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। युवक की पहचान पीपलजोड़ी गांव राजेश मरांडी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कोड़ा टोला गांव के समीप आमबगान में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही कोटालपोखर थाना के एएसआई विश्वनाथ बैठा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई। कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.