Sahibganj News: कैच द रेन के तहत राजमहल में जागरुकता कार्यक्रम
साहिबगंज, जुलाई 29 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के प्लस टू जेके हाईस्कूल में बुधवार को नगर पंचायत की ओर से कैच द रेन अभियान के तहत जल संवाद व सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान चलाया गया। मौके पर जल संवाद कार्यक्रम तथा सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत विशेष जन जागरुकता कार्यक्रम सिटी मैनेजर बीरेश कुमार के नेतृत्व हुआ। मौके पर विद्यार्थियों को वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, जल स्रोतों के संरक्षण, भू-जल स्तर में वृद्धि व दैनिक जीवन में जल के विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मौके पर जल संरक्षण को लेकर शपथ भी दिलाया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिजीत कुमार, राजीव शर्मा, दिलीप शर्मा, जेई जितेश कुमार चौधरी आदि थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: ड्राइंग प्रतियोगिता से बच्चों ने दिया वर्षा जल संचयन का सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.