Sahibganj News: केंद्रीय विद्यालय परिसर में पौधा वितरण कार्यक्रम
साहिबगंज, सितम्बर 21 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा मिशन (कोलकाता) की ओर से पौधरोपण सह वितरण कार्यक्रम के तहत सोमवार को सुबह 7.30 बजे शहर के हबीबपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच फलदार पौधे का वितरण किया गया । विद्यार्थियों के बीच फलदार आम, कटहल ,नारियल ,आवंला के पौधे वितरण किए गये। मौके पर केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्नेहा ने छात्रों को अपने हाथों से पौधा वितरण किया । उन्होंने बांटे गये पौधों के उचित संरक्षण की बात कही । सामाजिक कार्यकर्ता गणेश तिवारी ने कहा कि पेड़ पौधों हमारे जीवन के आधार हैं। पर्यावरण हमारे लिए बेहद जरूरी है । मौके पर संजीव श्रीवास्तव ,चंपक दत्ता, प्रमोद पांडेय, अशोक सरार्फ ,राजीव सिंह ,राजीव चौधरी, दिवेश झा, मनोज झा, शिलाजीत वासु , अर्चना कुमारी आदि शिक्षकगण मौजूद थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.