साहिबगंज, जुलाई 24 -- Sahibganj News: साहिबगंज। संयुक्त कृषि भवन स्थित आत्मा सभागार में शुक्रवार को राज्य कृषि प्रबंधन प्रसार सह प्रशिक्षण संस्थान(समेती) के निदेशक विकाश कुमार की अध्यक्षता में आत्मा, भूमि संरक्षण व उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक , सहायक तकनीकी प्रबंधक व विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

बैठक की समीक्षा बैठक में आत्मा योजना के किसान समृद्धि योजना, सोलर पम्प अधिष्ठापन, कृषक पाठशालाओं के संचालन व विभागीय व्यय की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। निदेशक ने सभी प्रखंडों में किसानों को योजनाओं से अधिकाधिक आच्छादित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सोलर पम्प की स्थापना एवं कृषक पाठशालाओं का शीघ्र संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। विभाग...