Sahibganj News: कूट रचित जाति-निवास प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, केस
साहिबगंज, जुलाई 25 -- Sahibganj News: मंडरो। कूट रचित सरकारी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में अंचलाधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने मिर्जाचौकी थाना में एक के विरूद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीओ के शिकायत पत्र के अनुसार, आशीष कुमार ने प्रवेश परीक्षा में दाखिला लेने के उद्देश्य से कथित रूप से गलत तरीके से जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाया है। शिकायत में सरकारी दस्तावेजों के कूट रचित निर्माण और उनके इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। इस मामले की शिकायत मिलते ही मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रमाण पत्रों की सत्यता, उनके निर्माण की प्रक्रिया तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.