साहिबगंज, अक्टूबर 29 -- Sahibganj News: बरहेट । प्रखंड के गोपालाडीह पंचायत के पंचायत भवन में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य विषय समेकित कृषि प्रणाली है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को समेकित कृषि प्रणाली की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे खेती के साथ कृषि से जुड़ी अन्य गतिविधियों को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है। मौके पर प्रशिक्षक के रूप में आत्मा कार्यालय के बीटीएम राजदेव प्रसाद,कृषक बासित मुर्मू थे। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : कृषि सांख्यिकी कार्यों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू यह भी पढ़ें- Siwan News जीविका की किसान दीदियों को दी जाएगी रबी फसलों क...