Sahibganj News: किराना दुकान में चोरी करने पहुंचे तीन नाबालिग, दुकानदार को किया घायल
साहिबगंज, अगस्त 8 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के झिकटिया मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात किराना दुकान में चोरी करने पहुंचे तीन नाबालिगों ने दुकान मालिक 78 वर्षीय लखुप्रसाद गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दुकानदार की पीठ पर चाकू से वार किया गया। सूचना मिलने पर बरहरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक नाबालिग लड़की और दो लड़के को पकड़कर थाना ले आई।
घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 1:30 बजे एक नाबालिग लड़का दुकान के छपरा का ताली खोलकर दुकान अंदर घुसा। इसके बाद उसने पीछे का दरवाजा खोल दिया, जिससे एक नाबालिग लड़का और लड़की भी दुकान के अंदर पहुंच गए। इस दौरान दुकान मालिक अपने घर में सो रहे थे। दुकान से आवाज सुनकर जब वे वहां पहुंचे तो तीनों को चोरी करते देखा। दुकानदार ने एक नाबालिग लड़की को पकड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.