Sahibganj News: कार व ऑटो के बीच टक्कर,एक घायल
साहिबगंज, अक्टूबर 27 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ पर पलासबोना और श्रीकुंड के बीच भंगापुल के पास मंगलवार को इनोवा कार व ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बरहरवा की ओर से कोटालपोखर जा रही इनोवा कार और कोटालपोखर की ओर से बरहरवा आ रहे ऑटो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज स्थानीय चिकित्सक के यहां चल रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: अमरपुर में कार की टक्कर से ऑटो चालक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.