Sahibganj News: कार ने बाइक को धक्का मारकर फरार, चालक गंभीर
साहिबगंज, जुलाई 9 -- Sahibganj News: बरहेट । थाना क्षेत्र के हड़वाडीह व गोपलाडीह के बीच गुरुवार की शाम को एक कार ने बाइक चालक को पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया । हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । जानकारी के अनुसार पाकुड़ जिला के सिमलांग ओपी थाना क्षेत्र के मूरजोड़ा गांव के बाइक चालक प्रभु हेम्ब्रम (22) व उसके सहयोगी माइकल मिश्रा (21) बाइक से बरहेट से अपना घर मूरजोड़ा जा रहा था । इसी दौरान गोपलाडीह गांव के पास यह घटना हुई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । उसके पीछे बैठे सहयोगी को भी आंशिक चोट लगी है। कार के धक्के में बाइक क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट लाया गया ।गंभीर रूप से घायल प्रभु हेम्ब्रम को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.