साहिबगंज, सितम्बर 25 -- Sahibganj News: साहिबगंज। करमा पूजा के दौरान करमटोला के तेलियागढ़ी के पास हुए हवाई फायरिंग मामले में गिरफ्तार दो युवकों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों युवकों की निशानदेही पर देसी कट्टा भी पुलिस ने बरामद किया है।

घटना की जानकारी सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि गांव में महिलाएं करमा पूजा मना रही थी। परम्परागत नृत्य-गीत चल रहा था। इसी दौरान ज्योतिया मोड़ के करण रिखियासन एवं गोड्डा के महागामा क्षेत्र के रामकुमार राय उर्फ रामा मौके पर पहुंच महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर करण रिखियासन ने अपने जूता में छुपाकर रखें देसी कट्टा से वहां हवाई फायर कर भाग निकला।

पुलिस की कार्रवाई एसडीपीओ ने बताया कि गांव वालों ने मिर्जाचौकी ...