साहिबगंज, जुलाई 5 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल व राधानगर थाना क्षेत्र में शनिवार को करंट लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक किशोरी समेत दो लोग घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव के गंगाराम मंडल की पुत्री ज्योति कुमारी (14)घर में मिक्सर ग्राइंडर का स्वीच ऑन कर रही थी। इसी दौरान मिक्सर के कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया । चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: करंट लगने से दो लोग घायल इधर,राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर गांव में घर में बिजली संबंधी कार्य करने के दौरान फातिमा बीबी (38)करंट की चपेट में आ ग...