Sahibganj News: करंट लगने से दो लोग घायल
साहिबगंज, जुलाई 4 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल व राधानगर थाना क्षेत्र में शनिवार को करंट लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक किशोरी समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का ईलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव के गंगाराम मंडल की पुत्री ज्योति कुमारी (14)घर में मिक्सर ग्राइंडर का स्विच ऑन कर रही थी। इसी दौरान मिक्सर के कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। वहीं, राधानगर थाना क्षेत्र के प्यारपुर गांव में घर में बिजली संबंधी कार्य करने के दौरान फातिमा बीबी (38)करंट की चपेट में आ गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें भी अनुमंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.