साहिबगंज, सितम्बर 6 -- Sahibganj News: साहिबगंज। स्थानीय जेएन राय रोड स्थित एलसीसी कम्प्यूटर सेंटर में शिक्षक दिवस समारोह मना। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह, सूर्या नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डा. सुमित कुमार पूर्व पार्षद गोपाल चौखानी, वार्ड पार्षद रश्मि चोखानी, बोरियो कॉलेज के उज्ज्वल प्रकाश, विनोद कुमार यादव, अनिल कुमार यादव आदि थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं शिक्षकों ने सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत-संगीत, भाषण, फैशन ड्रेस प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिता आयोजित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह...