Sahibganj News: कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थी निष्कासित
साहिबगंज, सितम्बर 5 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित यूजी सेमेस्टर दो की परीक्षा में साहिबगंज कॉलेज में कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है। प्रथम पाली में डिजिटल कम्यूनिकेशन एंड डाटा मैनेजमेंट विषय की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान वीक्षक ने दो परीक्षार्थी को कदाचार करने के आरोप में निष्कासित किया। यह जानकारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.