Sahibganj News: कटाव स्थल व रेल पटरी के बीच 10-12 मीटर का फासला
साहिबगंज, अक्टूबर 2 -- Sahibganj News: साहिबगंज। महाराजपुर में कटाव स्थल पर गंगा की गहराई करीब 10 मीटर से लेकर 18 मीटर तक मापी गई है। रेल पटरी से सटे करीब 300 मीटर लम्बे एरिया में गंगा कटाव हो रहा है। इनमें तीन जगह पर सर्वाधिक गंगा कटाव हो रहे हैं। सबसे डेंजर जोन में पटरी व कटाव स्थल के बीच महज 10-12 मीटर का फासला बचा है। तीन दिन पहले वहीं पर यह दूरी करीब 15 मीटर पर मापी गई थी। मतलब साफ है कि तीन दिनों में करीब तीन से पांच मीटर तक जमीन गंगा में समा गई है। मौके पर मौजूद रेलकर्मियों ने बताया कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कटाव कितनी तेज रफ्तार से हो रहा है। उधर, मालदा से स्थिति का जायजा लेने डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे महाराजपुर स्टेशन पहुंचे। वहां से जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराये गये मोटरबोट से कटाव व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.