Sahibganj News: ओम प्रकाश चौहान बने बोरियो थाना प्रभारी, प्रभार ग्रहण किया
साहिबगंज, अक्टूबर 27 -- Sahibganj News: बोरियो। ओम प्रकाश चौहान ने मंगलवार को बोरियो थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में प्रभार ग्रहण किया। प्रभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं तालमेल स्थापित कर कार्य किया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी। अपराध पर नियंत्रण, असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से पुलिस को सहयोग करने तथा किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.