साहिबगंज, अक्टूबर 16 -- Sahibganj News: राजमहल , प्रतिनिधि। शहर के नीलकोठी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में गुरुवार को ओपन चेलेंज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का नेतृत्व कमलेश प्रशाद कुशवाह व विक्रम कुमार ने किया। शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 26 छात्रों ने भाग लिया। प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर राहुल दास, निशा कुमारी, स्नेहा कुमारी, श्वेता कुमारी, झुंपा कुमारी , मनोज कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: शतरंज से होता है बच्चों का बौद्धिक विकास : स्तुति गुप्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...