Sahibganj News: ओजोन परत के संरक्षण को अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर
साहिबगंज, सितम्बर 16 -- Sahibganj News: साहिबगंज। विश्व ओजोन दिवस पर बुधवार को साहिबगंज कॉलेज के लाइफ साइंस विभाग के तत्वावधान में जागरुकता कार्यक्रम हुआ। मौके पर मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह थे। प्राचार्य ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ओजोन परत के महत्व, उसके क्षरण के कारणों तथा संरक्षण के उपायों के प्रति विद्यार्थियों एवं आम लोगों को जागरुक करना है। उन्होंने ओजोन परत को हानिकारक गैसों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने व दैनिक जीवन में हानिकारक प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की। लाइफ साइंस विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. वसीम रजा, डॉ. दिवाकर प्रसाद निराला, डॉ. रश्मि रानी आदि शिक्षकों ने विश्व ओजोन दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.