साहिबगंज, नवम्बर 4 -- Sahibganj News: बरहेट। थाना क्षेत्र के गोपलाडीह के समीप मंगलवार शाम ऑटो पलटने से गंभीर रूप से घायल बड़ा कदमा निवासी सूर्या हांसदा (63), पिता स्व. मिसिर हांसदा की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूर्या हांसदा मंगलवार शाम ऑटो पर सवार होकर बरहेट हाट आ रहे थे। इसी दौरान गोपलाडीह के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार देर रात पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...