Sahibganj News: एसपी से मिल समर ने लिये करियर गढ़ने के टिप्स
साहिबगंज, अगस्त 25 -- Sahibganj News: साहिबगंज। स्थानीय संत जेवियर्स स्कूल(अंग्रेजी) के कक्षा छह के छात्र समर राज ने बेहतर करियर निर्माण के लिए मार्ग दर्शन को मंगलवार को यहां पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में एसपी अमित कुमार सिंह से मुलाकात की।
समर्पण और इच्छा कई विषयों पर समर के जिज्ञासा को देख एसपी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने समर को करियर गढ़ने से लेकर कई विषयों की तैयारी पर टिप्स दिये। दरअसल, समर की इच्छा आगे पढ़ाई पूरी कर आइपीएस अधिकारी बन देशसेवा करने की है। इसके लिए अभी से वह अपना नींव मजबूत करना चाहता है। इसके लिए उचित मार्ग दर्शन को समर ने कुछ दिन पहले एसपी को पत्र लिखकर मिलने की इच्छा जाहिर किया था। एसपी ने समर को मिलने के लिए अपने दफ्तर में आने को कहा था। समर यहां जिरवाबाड़ी मोहल्ले में रहता है। उसके पिता जैप 9 में कार्यरत हैं।
आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.