साहिबगंज, अगस्त 25 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं पर नकेल कसने एवं घटनाओं पर जल्द उद्भेदन के लिए एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय के भवन में साइबर अपराध सेल बनाया गया है। इसके नोडल पदाधिकारी मुख्यालय डीएसपी रविकांत साव को बनाया गया है। एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बदलते समय में सबर अपराध के तरीके में भी परिवर्तन हुआ है। यह अपराधी लोगों को विभिन्न तरीके से अपना निशाना बना रहे हैं। लोगों को ठगी करने के अलावा भी लोग किसी के फोटो को वायरल करना या फिर अभद्र टिप्पणी करना जैसे हालत भी सामने आ रहे हैं। इसे लेकर साइबर अपराध सेल का गठन किया गया है। सेल में प्रशिक्षित पदाधिकारी व पुलिसकर्मी को रखा गया है। वे साइबर अपराध के मामलों का जल्द से जल्द उद्भेदन करने एवं उनमें शामिल लोगों को पड़कर सामने...