Sahibganj News: एसडीओ ने किया बोरियो के दो बूथों का निरीक्षण
साहिबगंज, जुलाई 16 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। एसडीओ सह बोरियो विधानसभा (अनु. जाति) के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अमर जॉन आईंद ने गुरुवार को बोरियो बाजार धोबी टोला आंगनबाड़ी केन्द्र के सेविका फूल कुमारी देवी बूथ 162 एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंगाली टोला की सेविका रिक्ता देवी (161) के यहां पहुंच कर एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी ली। एसडीओ ने अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिये। गणना प्रपत्र के वितरण, संग्रहन व डिजिटाइजेशन की जानकारी ली। बीएलओ को घर-घर जाकर कार्य पूर्ण करने को कहा। एएसडीडी सूची का सत्यापन कर बीएलए की उपस्थिति में ग्राम सभा के माध्यम से ईसीआई से प्राप्त विहित प्रपत्र में भरकर बीएलओ एप में अपलोड करने का निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ नागेश्वर साव थे। फोटो 09, एसआइआर की जानकारी लेते एसडीओ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.