Sahibganj News: एसडीओ के वाहन व टोटो में टक्कर होने से बचा
साहिबगंज, जुलाई 22 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर स्थित निबंधन कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर बुधवार को एसडीओ सदानंद महतो का वाहन एक टोटो चालक की लापरवाही से दुर्घटना ग्रसित होते-होते बाल बाल बच गया। जानकारी के अनुसार एसडीओ का वाहन अपने आवास से निकलकर कार्यालय की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्टेशन की ओर से तेज रफ्तार में टोटो चालक अचानक यात्री लेने के चक्कर में बीच सड़क टोटो को खड़ा कर दिया । इसी दौरान वहां से एसडीओ का वाहन गुजर रहा था। एसडीओ के वाहन चालक के सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थोड़ी सी चूक होने पर एसडीओ की गाड़ी व टोटो में आमने-सामने की टक्कर हो सकती थी। एसडीओ ने टोटो व चालक को थाना पुलिस के हवाले करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिये। थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.