साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के पुरानी साहिबगंज स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल में सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया है। शिकायतकर्ता किरण देवी जिसका बच्चा इसी स्कूल में पढ़ता है ने डीईओ को आवेदन दिया है कि पुनर्गठन के लिए अभिभावक कम संख्या में आए थे । एक व्यक्ति ने अपने कुछ लोगों को बैठक में शामिल कर मनमाने तरीके से समिति का पुनर्गठन कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...