साहिबगंज, जुलाई 2 -- Sahibganj News: मंडरो। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को पंचायत सचिवालय महादेवरण में बीएलओ एवं बीएलओ सहयोगियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन पंचायत सचिव रमेश कुमार ने किया।इस दौरान पंचायत सचिव ने गणना प्रपत्र सही एवं त्रुटिरहित तरीके से भरने की प्रक्रिया,मतदाता संबंधी आवश्यक जानकारियों का संकलन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने सभी बीएलओ एवं सहयोगियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मनोज पंडित,कुमारी संगीता,स्वर्ण कुमारी,चंद्रकांत ठाकुर,चंदन वर्णवाल,सुभाषिनी टुडू,सुनील चौधरी,एकरामुल हक सहित पंचायत क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं बी...